• Login Bvirodh
  • support & Complaints
  • Bank Details
Thursday, May 19, 2022
Delhi Crime Press
  • HOME
  • LIVE TV
  • MOVIE MASALA
  • LIFESTYLE
  • TRENDING
  • CONTACT US
  • READ E-PAPER
No Result
View All Result
  • HOME
  • LIVE TV
  • MOVIE MASALA
  • LIFESTYLE
  • TRENDING
  • CONTACT US
  • READ E-PAPER
No Result
View All Result
Delhi Crime Press
No Result
View All Result

भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ॰ राजेंद्र प्रसाद जन्मदिवस पर विशेष लेख by गीता शर्मा

Salman by Salman
December 3, 2018
in TRENDING
0
भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ॰ राजेंद्र प्रसाद जन्मदिवस पर विशेष लेख by गीता शर्मा

फाइल रेखा चित्र

521
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार के एक विद्यालय में परीक्षा समाप्ति के बाद कक्षाध्यापक महोदय सबको परीक्षाफल सुना रहे थे। उनमें एक प्रतिभाशाली छात्र राजेन्द्र भी था। उसका नाम जब उत्तीर्ण हुए छात्रों की सूची में नहीं आया, तो वह अध्यापक से बोला – गुरुजी, आपने मेरा नाम तो पढ़ा ही नहीं।

अध्यापक ने हँसकर कहा – तुम्हारा नाम नहीं है, इसका साफ अर्थ है तुम इस वर्ष फेल हो गये हो। ऐसे में मैं तुम्हारा नाम कैसे पढ़ता ? अध्यापक को मालूम था कि वह छात्र कई महीने मलेरिया बुखार के कारण बीमार रहा था। इस कारण वह लम्बे समय तक विद्यालय भी नहीं आ पाया था। ऐसे में छात्र का अनुत्तीर्ण हो जाना स्वाभाविक ही था।

लेकिन वह छात्र हिम्मत से बोला – नहीं गुरुजी, कृपया आप सूची को दुबारा देख लें। मेरा नाम इसमें अवश्य होगा।

अध्यापक ने कहा – नहीं राजेन्द्र, तुम्हारा नाम सूची में नहीं है। तुम इस बार उत्तीर्ण नहीं हो सके हो।

राजेन्द्र ने खड़े होकर ऊँचे स्वर में कहा – ऐसा नहीं हो सकता कि मैं उत्तीर्ण न हो पाऊँ।

अब अध्यापक को भी क्रोध आ गया। वे बोले – बको मत, नीचे बैठ जाओ। अगले वर्ष और परिश्रम करो।

पर राजेन्द्र चुप नहीं हुआ – नहीं गुरुजी, आप अपनी सूची एक बार और जाँच लें। मेरा नाम अवश्य होगा।

अध्यापक ने झुंझलाकर कहा – यदि तुम नीचे नहीं बैठे तो मैं तुम पर जुर्माना कर दूँगा।

पर वह छात्र भी अपनी बात से पीछे हटने को तैयार नहीं था। अतः अध्यापक ने उस पर एक रु. जुर्माना कर दिया। लेकिन राजेन्द्र बार-बार यही कहता रहा – मैं अनुत्तीर्ण नहीं हो सकता।

अध्यापक ने अब जुर्माना दो रु. कर दिया। बात बढ़ती गयी। धीरे-धीरे जुर्माने की राशि पाँच रु. तक पहुँच गयी। उन दिनों पाँच रु. की कीमत बहुत थी। सरकारी अध्यापकों के वेतन भी 15-20 रु. से अधिक नहीं होते थे; लेकिन आत्मविश्वास का धनी वह छात्र किसी भी तरह दबने का नाम नहीं ले रहा था।

तभी एक चपरासी दौड़ता हुआ प्राचार्य जी के पास से कोई कागज लेकर आया। जब वह कागज अध्यापक ने देखा, तो वे चकित रह गये। परीक्षा में सर्वाधिक अंक उस छात्र ने ही पाये थे। उसका अंकपत्र फाइल में सबसे ऊपर रखा था; पर भूल से वह प्राचार्य जी के कमरे में ही रह गया।

अब तो अध्यापक ने उस छात्र की पीठ थपथपाई। सब छात्रों ने भी ताली बजाकर उसका अभिनन्दन किया। यही बालक आगे चलकर भारत का पहला राष्ट्रपति बना। उनका जन्म ग्राम जीरादेई (जिला छपरा, बिहार) में 3 दिसम्बर, 1884 को श्री महादेव सहाय के घर में हुआ था। छात्र जीवन से ही मेधावी राजेन्द्र बाबू ने कानून की परीक्षा उत्तीर्णकर कुछ समय वकालत की; पर 33 वर्ष की अवस्था में गांधी जी के आह्वान पर वे वकालत छोड़कर देश की स्वतन्त्रता के लिए हो रहे चम्पारण आन्दोलन में कूद पड़े।

सादा जीवन, उच्च विचार के धनी डा. राजेन्द्र प्रसाद को ‘भारत रत्न’ से विभूषित किया गया। राष्ट्रपति पद से मुक्ति के बाद वे दिल्ली के सरकारी आवास की बजाय पटना में अपने निजी आवास ‘सदाकत आश्रम’ में ही जाकर रहे। 28 फरवरी, 1963 को वहीं उनका देहान्त हुआ। उनके जन्म दिवस तीन दिसम्बर देश में अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रपति के रूप में वे प्रधानमन्त्री नेहरू जी के विरोध के बाद भी सोमनाथ मन्दिर की पुनर्प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए।

-गीता शर्मा

Previous Post

महिला मोर्चा कार्यकर्ताओ के द्वारा “दिल्ली क्राइम प्रेस’ के कार्यकर्ताओं को दिया गया सम्मान

Next Post

मुजफ्फरनगर: पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का सप्लायर

Salman

Salman

Next Post
मुजफ्फरनगर: पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का सप्लायर

मुजफ्फरनगर: पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का सप्लायर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Delhi Crime Press Channel

RECENT POST

बिहार: प्रखंड मुख्यालय जानेवाली सड़क जर्जर व बदहाल

बिहार: रंगदारी वसूली के दौरान व्यवसायी पर फायरिंग करने वाले 6 गिरफ्तार

September 10, 2021
कन्नौद: पर्यावरण बचाने  के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम सौंप ज्ञापन

कन्नौद: पर्यावरण बचाने  के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम सौंप ज्ञापन

September 10, 2021

प्रतापगढ़: रिटायर सिपाही पर गांव के दबंगों ने किया हमला, बनाया दबाव

July 30, 2021
  • Home
  • Bank Details
  • Contact Us!
  • Download
  • LIVE TV
  • survey
  • Art
  • baat
  • Featured
  • Mainland
  • Movie Masala
  • Nagaland
  • News
  • Delhi
  • Trending
  • Science
  • Technology
  • Video
  • World news
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एन.सी.आर
  • ओड़ीशा
  • केरला
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • जनहित की ख़बर
  • झारखण्ड
  • तेलंगाना
  • दिल्ली क्राइम प्रेस
  • देश – विदेश
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बात पते की
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • विज्ञान
  • विदेश
  • सुनिए तो सरकार
  • सूचना
  • हरियाणा
  • हिमचाल
  • हिमाचल
  • हेल्थ टिप्स
Visitors
  • 4
  • 5,736
  • 113

© 2020-2021 – Design By delhi crime press wa bhrashtachar virodhi morcha .

  • Home
  • Bank Details
  • Contact Us!
  • Download
  • LIVE TV
  • survey
  • Art
  • baat
  • Featured
  • Mainland
  • Movie Masala
  • Nagaland
  • News
  • Delhi
  • Trending
  • Science
  • Technology
  • Video
  • World news
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एन.सी.आर
  • ओड़ीशा
  • केरला
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • जनहित की ख़बर
  • झारखण्ड
  • तेलंगाना
  • दिल्ली क्राइम प्रेस
  • देश – विदेश
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बात पते की
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • विज्ञान
  • विदेश
  • सुनिए तो सरकार
  • सूचना
  • हरियाणा
  • हिमचाल
  • हिमाचल
  • हेल्थ टिप्स
Visitors
  • 4
  • 5,736
  • 113
© 2020-2021 – Design By delhi crime press wa bhrashtachar virodhi morcha.
No Result
View All Result
  • Home
  • Trending
  • India-News
  • Movie masala
  • Contact Us!
  • Bank Details
  • Read e-paper
  • Login Bvirodh
  • support & Complaints

.