आज ही के दिन प्रथम हिंदी समाचार पत्र “उदन्त मार्तण्ड” ‘कोलकाता’ से प्रकाशित हुआ था और इसे अंग्रेजों के नाक के नीचे कानपुर के निवासी वकील ‘पंडित युगल किशोर शुक्ला’ ने शुरू किया था। हालांकि राजा राममोहन राय ने ही सबसे पहले प्रेस को सामाजिक उद्देश्य से जोड़ा। भारतीयों के सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक, आर्थिक हितों का समर्थन किया। समाज में व्याप्त अंधविश्वास और कुरीतियों पर प्रहार किये और अपने पत्रों के जरिए जनता में जागरूकता पैदा की। राजा राममोहन राय ने कई पत्र शुरू किये। जिसमें अहम हैं-साल 1816 में प्रकाशित ‘बंगाल गजट’। बंगाल गजट भारतीय भाषा का पहला समाचार पत्र है। इस समाचार पत्र के संपादक गंगाधर भट्टाचार्य थे। इसके अलावा राजा राममोहन राय ने मिरातुल, संवाद कौमुदी, बंगाल हैराल्ड पत्र भी निकाले और लोगों में चेतना फैलाई। लेकिन पत्रकारिता जगत में 30 मई 1826 का एक अलग ही महत्व है जब “पंडित युगल किशोर शुक्ला” के संपादन में ‘उदन्त मार्तण्ड’ प्रथम हिंदी समाचार पत्र का उदय हुआ और अंग्रेजों के नाक के नीचे कलम की क्रांति जनमानस तक पहुंची। आज के इस शुभ अवसर पर सभी पत्रकार बंधुओं को हार्दिक बधाई ढेरों शुभकामनाएं |