दिलीप शुक्ला/साल्हेवारा!! शासकीय प्राथमिक शाला शिक्षक तुलेश्वर कुमार सेन अपने अलग अलग कार्यों के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। उनका काम करने का तरीका ही थोड़ा हटकर होता है। कोरोना काल में भी अपने तरफ से जैसे बन पड़ा कार्य किया। व्हाट शाप/यूट्यूब लिंक/आनलाइन/आफलाइन संपर्क अभियान चलाया। उससे ज्यादा अपने कलम की ताकत को मजबूत बनाने का प्रयास किया।विपदा को अवसर में, समस्या को समाधान में बदला। हिंदी और छत्तीसगढ़ी में गीत/कविता/संस्मरण लिखना प्रारंभ किया। इस कोरोना काल में 100 से अधिक हिंदी/छत्तीसगढ़ी गीत/कविता लिख लिए। जिनका प्रकाशन दैनिक दावा राजनांदगांव और किरण दूत पत्रिका रायगढ़ में लगातार हो रहा है। अपनी कविता में आसपास की समस्या/समाधान/नशा/नारी/शिक्षा/परंपरा/संस्कृति/धर्म/समाज/महापुरुष/पर्यावरण पर अपनी लेखनी चल रहा है। आनलाइन/आफलाइन कवि सम्मेलन में भी भाग ले रहे हैं। विगत दिनों छत्तीसगढ़ के हिंदी साहित्य भारती गरियाबंद के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ के गांधी पंडित सुंदर लाल शर्मा काव्यांजलि में भाग लिया था ।जिसमे उनके संपूर्ण जीवन पर कविता लिखा था। प्रशस्ति पत्र से सम्मान किया गया। भोरमदेव साहित्य मंच कवर्धा, साहित्य मंच काव्य संगम, साहित्य संगम संस्थान छत्तीसगढ़ आदि से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। साहित्य संगम संस्थान छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा दिनांक 08/03/2021को अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस पर आनलाइन कवि सम्मेलन आयोजित किया गया था। जिसमे उनकी कविता पर नारी चिंतक सम्मान से सम्मानित किया गया। तुलेश्वर कुमार सेन आकाशवाणी रायपुर से भी जुड़े हुए। हमेशा दूसरों को प्रेरणा देने का काम करते हैं। नशामुक्ति अभियान तो उनका मां पसंद कार्यक्रम है। अभी हाल में सहायक शिक्षक फेडरेशन द्वारा उनके कार्यों को देखते हुए। सहायक शिक्षक फेडरेशन कर्म योद्धा सम्मान से राजनांदगांव की ए एस पी सुरेखा चौबे के हाथो सम्मान कराया गया। फेडरेशन के पारिवारिक मिलन समारोह कार्यक्रम जो की टेडेसरा में आयोजित हुआ था। प्रतिदिन दो से तीन कविता लिखने का प्रयास करते हैं। सभी शिक्षक परिवार, सामाजिक गण इष्ट मित्रों द्वारा बधाई दिया गया।