रिपोर्टर/शाहिद हुसैन मंसुरी!! वीमेन इंडिया मूवमेंट की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर “महिलाओं का सम्मान, देश का सम्मान है” विषय पर महिला कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम आज दिनांक 08 मार्च 2021 को जयपुर स्थित होटल टाउन हाउस में आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य वक्ता वीमेन इंडिया मूवमेंट की राष्ट्रीय अध्यक्ष मेहरुन्निसा खान, राष्ट्रीय महासचिव यास्मीन इस्लाम, सुप्रीम कोर्ट के वकील ड़ा. चंद्रा राजन अरोड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा हिंगोनिया, वीमेन इंडिया मूवमेंट के नेशनल इंचार्ज डॉ. महबूब अवाद शरीफ, SDPI के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद रिज़वान खान, राष्ट्रीय सचिव यास्मीन फारूकी सहित उड़ान फाउंडेशन की शालिनी अंसारी, वीमेन इंडिया मूवमेंट की प्रदेश अध्यक्ष फरीदा सय्यद सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रही। अंत मे महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए काम कर रही महिलाओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।