सुबोध गुप्ता/सिढ़पुरा!! समाजवादी पार्टी कासगंज की मासिक बैठक शनिवार 6 मार्च 2021 को सुबह करीब 10 बजे पार्टी कैंप कार्यालय, विलराम गेट कासगंज पर जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद कुं. देवेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता मे आयोजित की जाऐगी। इस बैठक मे 13 मार्च 2021 दिन शनिवार को बारह पत्थर मैदान कासगंज पर सपा सुप्रीमों राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्व मुख्य मंत्री व महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य की होने वाली विशाल किसान महापंचायत को सफल बनाने पर विचार विमर्श करके समस्त कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी सौंपी जाऐगी। जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद कुं. देवेंद्र सिंह यादव व वरिष्ठ जिलासचिव लक्ष्मन सिंह यादव ने समस्त पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से इस आवश्यक बैठक मे समय से उपस्थित होने की अपील की है।