नन्दलाल तुरी/झारखंड!! पाकुड़ के गांधी चौक में जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक द्वारा पेट्रोल-डीजल, गैस की कीमतों में वृद्धि के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया व पार्टी द्वारा जमकर नारेबाजी की गई। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष शाहीन परवेज द्वारा किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष उदय लखवानी, उपाध्यक्ष गुलाम मोहम्मद, प्रमोद दुकानिया, असद हुसैन, बशीर शेख, मुकुलदा, नईम शेख, न्यूटन शेख, ओबीसी जिला अध्यक्ष अमीर हमजा, देबू विश्वास, सज्जाद मैहना, मिथुन मरांडी, संतु चौधरी, काबिल मुखिया, अवधेश कुमार झा, रामविलास महतो, मनसारूल मुखिया, सिराजुद्दीन शेख, जहीरुल इस्लाम व दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।