ताहा जलीस खान/इलाहाबाद!! महिला अधिकार संगठन की मासिक बैठक खुसरो बाग में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता मंजू पाठक व संचालन मनीषा शुक्ला ने किया। विशेष अतिथि के रुप में संस्था के संरक्षक श्याम सुंदर सिंह पटेल उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सैकड़ों महिलाओं ने पहुंचकर संगठन की मजबूती व महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर चर्चा की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 7 मार्च दिन रविवार को मध्यान्ह 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक खुसरो बाग रेलवे कॉलोनी परिसर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम को संपन्न कराया जाएगा। इस कार्यक्रम में करीब 100 से अधिक महिलाओं को सम्मान पत्र से सम्मानित किया जाएगा तथा 20 करोना योद्धा सम्मान पत्र से सम्मानित किया जाएगा। संस्था के संरक्षक श्याम सुंदर सिंह पटेल ने संबोधित करते हुए कहा “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं को सशक्त बनाने स्वावलंबी बनाने आत्मनिर्भर बनाने उन्हें समाज में सर्वश्रेष्ठ सम्मान देने के लिए आयोजित किया जाता है”।