सुप्रकाश बास्की/झारखंड!! पाकुड़ के झारखंड प्रदेश कांग्रेस पार्टी के निर्देशानुसार पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पेट्रोल- डीजल व गैस की कीमत में वृद्धि के विरोध में आज शाम को जिला कांग्रेस कार्यालय से मुख्य सड़क होते हुए गांधी चौक तक मशाल जुलूस किया गया। मशाल जुलूस में मुख्य रूप से अफजल हुसैन, गुलाम अहमद, शाहीन परवेज, देवु विश्वास, अमीनुल इस्लाम, प्रमोद डोकानिया, बिलाल शेख, मुख्तार हुसैन आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।