मुबारक अंसारी/झारखंड!! झारखंड साहिबगंज जिला अंतर्गत बरहरवा के कोटलपोखर में भाजपा द्वारा मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष कल्पना राय को नियुक्त किया गया है। मंडला अध्यक्ष प्रणव सिंह व पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष रंजीत साह ने नवनिर्मित अध्यक्षा के घर जाकर बधाई और शुभ कामनाएं दी है। नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा है कि, पार्टी ने जो विश्वास के साथ हमें दायित्व दिया है इसे मैं निष्ठा एवं दायित्व के साथ निभाऊंगी तथा क्षेत्र की महिलाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर पार्टी हित के काम करूंगी। उक्त मौके पर मंडल के महामंत्री राजकुमार अग्रवाल, बप्पी साह, दीपक साह, बबली भगत व दर्जनों कार्यकर्ता बधाई में शामिल थे।