शिवा कांत गोस्वामी/करनैलगंज!! गोंडा हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष राजेश मिश्रा के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुभव शुक्ला को सुरक्षा दिये जाने को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी करनैलगंज गोण्डा को सौंपा और कहा आये दिन हिन्दूवादी संगठनों के पदाधिकारियों की निर्मम हो जाती है। हिन्दूवादी संगठनों के पदाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करने की आवश्यकता है, राष्ट्रीय मंत्री सन्तोष कुमार दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष दीपक तिवारी, देवेन्द्र प्रताप सिंह, सोशल मीडिया जिला प्रभारी सूरज शुक्ला, इन्द्र वहादुर शुक्ल, अजय तिवारी, राजेश शुक्ला, ओम प्रकाश वर्मा, सुरेश मिश्रा, काशीदत्त मिश्रा, सियाराम कश्यप, बब्लू व मनीष मिश्रा आदि मौजूद रहे।