शिवम मैथिल/कांट!! भारतीय जनता पार्टी के कांट मंडल के वरिष्ठ युवा नेता राघवेंद्र तोमर एवं कोषाध्यक्ष कुलदीप आचार्य ने नवागत कांट के कोतवाल मनोहर सिंह को दिनांक अट्ठारह फरवरी दिन बृहस्पतिवार रामचरितमानस पुस्तक भैंटकर, हार्दिक शुभकामनाएं की बधाई दी। कांट मंडल अध्यक्ष विमल वाजपेई के नेतृत्व में पूरी ईमानदारी एवं निष्ठावान होकर भारतीय जनता पार्टी के उद्देश्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संघर्ष कर रहे हैं मंडल के वूथ अध्यक्षों से मुलाकात करके हर प्रकार की जानकारी से अवगत करा रहे हैं आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं जिसमें प्रशासन अलर्ट होकर तैयारियों में लगा हुआ है। इसी क्रम में कांट मंडल अध्यक्ष विमल वाजपेई कोषाध्यक्ष कुलदीप आचार्य मंडल उपाध्यक्ष अरुण कुमार भाजपा नेता राघवेंद्र सिंह मंडल मंत्री विनोद श्रीवास्तव राजदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।