• Login Bvirodh
  • support & Complaints
  • Bank Details
Thursday, February 25, 2021
Delhi Crime Press
  • HOME
  • LIVE TV
  • MOVIE MASALA
  • LIFESTYLE
  • TRENDING
  • CONTACT US
  • READ E-PAPER
No Result
View All Result
  • HOME
  • LIVE TV
  • MOVIE MASALA
  • LIFESTYLE
  • TRENDING
  • CONTACT US
  • READ E-PAPER
No Result
View All Result
Delhi Crime Press
No Result
View All Result

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री ने सीधी के विभिन्न गांवों में पहुंचकर बस दुर्घटना के पीड़ितों को दी सांत्वना

Salman by Salman
February 18, 2021
in मध्य प्रदेश
0
मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री ने सीधी के विभिन्न गांवों में पहुंचकर बस दुर्घटना के पीड़ितों को दी सांत्वना
498
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बालकृष्ण तिवारी/सीधी!! 17 फरवरी 2021. सीधी जिले में सरदा पटना गांव में 16 फरवरी को भीषण बस दुर्घटना में 51 यात्रियों की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधी जिले के विभिन्न गांवों का दौरा करके दुर्घटना में मृतकों के घर जाकर उनके परिजनों को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना पीड़ितों को सरकार की ओर से हर संभव सहायता दी जायेगी। दुख की इस घड़ी में हम सब दुर्घटना पीड़ितों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने भ्रमण के दौरान दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में 7-7 लाख रूपये के चेक प्रदान किये।

मुख्यमंत्री भोपाल से विमान से प्रस्थान कर दोपहर 1.15 बजे हवाई पट्टी रीवा पहुंचे। रीवा से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे सीधी जिले के रामपुर नैकिन पहुंचे। मुख्यमंत्री बस दुर्घटना के शिकार अथर्व गुप्ता एवं पिंकी गुप्ता के घर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। रामपुर नैकिन में मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जाकर दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की कुशलक्षेम जानी। उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना पीडि़तों के समुचित उपचार के निर्देश दिये। स्वास्थ्य केन्द्र में उपचाररत सपनी दुआरी की विभा प्रजापति की कुशलक्षेम पूछी तथा दुर्घटना में उनके भाई दीपू प्रजापति की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने रामपुर नैकिन में ही दुर्घटना में मृत विमला द्विवेदी के घर जाकर उनके परिजनों से भेट की। इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से चुरहट पहुंचे। मुख्यमंत्री ने चुरहट के रामनगर मोहल्ले में दुर्घटना में मृत श्यामलाल साकेत के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने मृतक की पत्नी शांति साकेत, पुत्री कल्पना साकेत, पुत्र आकाश साकेत तथा आशीष साकेत को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा का पूरा प्रबंध सरकार करेगी।

इसके बाद मुख्यमंत्री ग्राम पचोखर पहुंचे। यहां उन्होंने मृतका खुशबू पटेल के घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने ग्राम पड़रिया खुर्द में मृतक अनिल पटेल तथा ग्राम कुकड़ीझर में मृतक अमरज्योति साकेत तथा रामसुख साकेत के घर जाकर उनके परिजनों को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने ग्राम अमहवा पहुंचकर बस दुर्घटना के शिकार अयोध्या पाल तथा कठास में कल्याण सिंह यादव तथा कविता यादव के घर जाकर उनके परिजनों को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री चौहान ने गांधी ग्राम पहुंचकर बस दुर्घटना में मृत मनमोहन बैगा के घर परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।मुख्यमंत्री के भ्रमण के समय राज्यमंत्री पिछड़ावर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण एवं ग्रामीण विकास रामखेलावन पटेल, सांसद सीधी रीति पाठक, विधायक सीधी केदारनाथ शुक्ला, विधायक चुरहट शरदेन्दु तिवारी, इन्द्रशरण सिंह चौहान, सुभाष सिंह, डॉ. राजेश मिश्रा तथा अन्य जनप्रतिनिधिगण उनके साथ रहे। मुख्यमंत्री के साथ रीवा संभाग के कमिश्नर राजेश कुमार जैन, आईजी उमेश जोगा, डीआईजी अनिल सिंह कुशवाह, कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत, अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली तथा अन्य अधिकारी उनके साथ रहे।

Previous Post

आजाद भारत में पहली बार किसी महिला को होने जा रही है फांसी, तैयारी शुरू

Next Post

किसान आंदोलन के चलते पंजाब निकाय चुनाव में भाजपा का पत्ता साफ

Salman

Salman

Next Post
किसान आंदोलन के चलते पंजाब निकाय चुनाव में भाजपा का पत्ता साफ

किसान आंदोलन के चलते पंजाब निकाय चुनाव में भाजपा का पत्ता साफ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Delhi Crime Press Channel

RECENT POST

बिहार: नौतन प्रखंड परिसर में दिव्यांग का शिविर का आयोजन किया

बिहार: नौतन प्रखंड परिसर में दिव्यांग का शिविर का आयोजन किया

February 25, 2021
झारखंड: अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में परामर्शी समिति की बैठक

झारखंड: अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में परामर्शी समिति की बैठक

February 25, 2021
करनैलगंज: अज्ञात कारणों से लगी आग, लाखों का सामान जला कई लोग हुए बेघर

करनैलगंज: अज्ञात कारणों से लगी आग, लाखों का सामान जला कई लोग हुए बेघर

February 25, 2021
  • Home
  • Bank Details
  • Contact Us!
  • Download
  • LIVE TV
  • survey
  • Art
  • baat
  • Featured
  • Mainland
  • Movie Masala
  • Nagaland
  • News
  • Delhi
  • Trending
  • Science
  • Technology
  • Video
  • World news
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एन.सी.आर
  • ओड़ीशा
  • केरला
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • जनहित की ख़बर
  • झारखण्ड
  • तेलंगाना
  • दिल्ली क्राइम प्रेस
  • देश – विदेश
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बात पते की
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • विज्ञान
  • विदेश
  • सुनिए तो सरकार
  • सूचना
  • हरियाणा
  • हिमचाल
  • हिमाचल
  • हेल्थ टिप्स

Last Week Visitors:

78563

78563

© 2020-2021 – Design By delhi crime press wa bhrashtachar virodhi morcha .

  • Home
  • Bank Details
  • Contact Us!
  • Download
  • LIVE TV
  • survey
  • Art
  • baat
  • Featured
  • Mainland
  • Movie Masala
  • Nagaland
  • News
  • Delhi
  • Trending
  • Science
  • Technology
  • Video
  • World news
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एन.सी.आर
  • ओड़ीशा
  • केरला
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • जनहित की ख़बर
  • झारखण्ड
  • तेलंगाना
  • दिल्ली क्राइम प्रेस
  • देश – विदेश
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बात पते की
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • विज्ञान
  • विदेश
  • सुनिए तो सरकार
  • सूचना
  • हरियाणा
  • हिमचाल
  • हिमाचल
  • हेल्थ टिप्स

Last Week Visitors

78563

© 2020-2021 – Design By delhi crime press wa bhrashtachar virodhi morcha.
No Result
View All Result
  • Home
  • Trending
  • India-News
  • Movie masala
  • Contact Us!
  • Bank Details
  • Read e-paper
  • Login Bvirodh
  • support & Complaints

.