दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने किसानों के 3 घंटे के चक्का जाम से पहले 10 स्टेशनों के प्रवेश/निकास द्वार बंद कर दिए हैं। हालांकि, किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा था कि दिल्ली में चक्का जाम नहीं होगा।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा बंद किए गए स्टेशन हैं-
- लाल किला,
- जामा मस्जिद,
- जनपथ,
- केंद्रीय सचिवालय,
- मंडी हाउस,
- आईटीओ,
- दिल्ली गेट,
- विश्वविद्यालय,
- खान मार्केट,
- नेहरू प्लेस।