संवाददाता- मनीष पाल!! प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश शिवपाल यादब ने कहा कि अगर अखिलेश हमसे अलग न हुए होते तो कई राज्यों में हमारी सरकार होती। हम भाजपा और योगी की बी टीम नहीं है जो लोग आरोप लगा रहे हैं वह येसे खुद होंगे, प्रसपा भाजपा के कार्यों की आलोचना करती है योगी और मोदी ने अब तक क्या अच्छे कार्य किए सोच कर बताएंगे? पूर्व मंत्री शिवपाल यादव आज ब्रज प्रेस क्लब पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे इस अवसर पर ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने उन्हें स्मृति चिन्ह दे कर उन्हें सम्मानित किया।