चंदेश्वर शर्मा/बिहार!! पश्चिमी चंपारण जिले के मधुबनी अंचल में राजस्व के साथ विभाग का किस तरह से भ्रष्टाचार और घोटाला किया जाता है। सरकार के द्वारा सभी खतियान दस्तावेज का ऑनलाइन करना सरकार के आदेश का पालन किया गया लेकिन राजस्व अभिलेख में वसूला गया धन ऑनलाइन न कर राजस्व में बहुत बड़ा भ्रष्टाचार किया जा रहा है। किसान अपनी रसीद लेने जब ऑनलाइन पोर्टल पर जाते हैं तो राजस्व अभिलेख में 10 साल का बकाया दिखा रहा है जिसके चलते किसान अंचल का चक्कर लगाकर कर्मचारी और कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा अवैध वसूली की जा रही है।