शत्रुघ्न प्रजापति/महराजगंज!! बृजमनगंज कस्बे के देबलासपुर गांव के सरस्वती बालिक महाविद्यालय चौराहे पर पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान में आज दो पहिया वाहन चालक को रोकने में एक होमगार्ड को लगी चोट। मिली जानकारी के अनुसार आज देबलासपुर गावँ के सरस्वती बालिका महाविद्यालय चौराहे पर बृजमनगंज थाने के एसआई उमाकांत सरोज के नेतृत्व में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान में उनके साथ मौजूद एसआई अनग कुमार मय हमराही विनोद कुमार, राम नवल यादव के साथ मौजूद थे जहाँ पर राम नवल यादव दारा तेजी से आ रहे एक दो पहिया वाहन को रोकने में गहरी चोट आ गयी बाइक चालक को हिरासत में ले थाने भेजा गया। चोट लगने से सर से ब्लड निकलने लगा तत्काल एसआई उमाकांत सरोज ने अपने मय हमराहियों की मदद से उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल लाया गया जहाँ डॉक्टर द्वारा उनका इलाज किया गया सर में चोट आने से डॉक्टर द्वारा 4 टांकें लगाए गए। इलाज के एक घंटे बाद डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह देते हुए छोड़ दिया। मीडिया को थानाध्यक्ष कमलेश प्रताप सिंह से हुई वार्ता में बताया गया कि लड़के को हिरासत में ले लिया गया है और लड़के से पूछताछ में पता चला कि उसका नाम रूपल पुत्र रामकेवल है जो रसूलपुर जिला महराजगंज का निवासी है जो अपने रिस्तेदारी में चैनपुर गावँ आया था वहां से अपने घर जा रहा था जहां वाहन चेकिंग अभियान में राम नवल यादव द्वारा उसको रोकने के प्रयास में दोनों की आपस मे भिड़ंत हो गयी।जिसमें उन्हें काफी चोंटें आयी है थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल होमगार्ड की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार दो पहिया चालक पर विधिक कार्यवाही की जायेगी।