निरज श्रीवास्तव/शिवहर!! विश्व हिंदू परिषद जिला कार्यालय से विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा एक भव्य मोटरसाइकिल जन जागरण रैली नगर में निकाली गई। यह रैली राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान को सफल बनाने और जन-जन में चेतना जागृत करने के लिए निकाली गई।इस अभियान के प्रमुख राकेश तिवारी नगर अभियान प्रमुख योगेंद्र प्रसाद गुप्ता विहिप जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय ने संयुक्त रुप से भगवा ध्वज लहरा कर रवाना किया। अभियान प्रमुख राकेश तिवारी ने कहा कि यह अभियान 15 जनवरी मकर संक्रांति से प्रारंभ होकर 27 फरवरी माघ पूर्णिमा तक चलेगी। इस अभियान को लेकर अभियान समिति के कार्यकर्ता जिले के प्रत्येक गांव में हर एक हिंदू परिवार तक जाकर मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह कर उस धन को अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के निर्माण कार्य के लिए भेजेगी। जिला अध्यक्ष अशोक उपाध्याय ने कहा कि आज की पीढ़ी सौभाग्यशाली है कि उनके जीवन काल में भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। यह हर हिंदू समाज के लिए गौरव का विषय है। उक्त रैली में विहिप बजरंग दल के जिला प्रखंड एवं पंचायत स्तर के दायित्व वान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए साथ ही नगर के गणमान्य बुद्धिजीवी वर्ग के लोग भी सामिल थे।