दिल्ली!! केंद्र सरकार ने इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइज़ेशन (इसरो) के प्रमुख डा. के. सिवन का कार्यकाल 1 साल के लिए बढ़ा दिया है। उनका कार्यकाल 14 जनवरी 2021 को खत्म होने वाला था लेकिन नए आदेश के बाद सिवन 14 जनवरी 2022 तक पद पर बने रहेंगे। नए आदेश के बाद वह अब 2022 तक अतंरिक्ष विभाग के सचिव भी बने रहेंगे।