राजेश गोविल/बुलन्दशहर!! भारतीय किसान किसान यूनियन भानु के खुर्जा तहसील के पदाधिकारियों के द्वारा आज दिनांक 8 दिसंबर 2020 को तहसील गेट पर रोड जाम करते हुए सरकार को यह संदेश दिया कि किसान एकजुट होकर एकता का पालन कर रहे हैं। किसानों के मुद्दे पर सभी किसान एक हैं। इस मौके पर सैकड़ों की तादाद में भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारी उपस्थित हुए। राजकुमार सिंह वरिष्ठ महासचिव उत्तर प्रदेश, जिला बुलंदशहर। पुनीत गुप्ता, प्रदेश महासचिव, उत्तर प्रदेश। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल ठाकुर। कुलदीप सिंह, संजय शर्मा, काका करन सिंह, प्रदेश संरक्षण पश्चिमी उत्तर प्रदेश। विजय सिंह ग्राम अध्यक्ष। जिला माहासचिव पिंटू राणा, राहुल चौहान नगर सचिव।