अमन वर्मा/मण्डलेश्वर!! आगामी 5 अगस्त को अयोध्या में बनाने वाले राम मंदिर के भूमि पूजन हेतु खरगोन जिले के दो पवित्र नगर महेश्वर एवं मण्डलेश्वर का भी योगदान रहेगा। मण्डलेश्वर से माँ नर्मदा का जल एवं महेश्वर के पेशवा घाट से ली गयी मिट्टी का विधि-विधान से पूजन कर सोमवार को अयोध्या रवाना करवाया गया। खरगोन के 4 स्वयंसेवको ने उक्त कार्य मे अपना योगदान देकर खरगोन जिले का प्रतिनिधित्व किया। क्षेत्र की पवित्र मिट्टी एवं जल के अयोध्या पहुचने से सम्पूर्ण जिले के रहवासी एवं खासकर महेश्वर विधानसभा के दोनो पवित्र नगर महेश्वर एवं मण्डलेश्वर का योगदान भी इस आयोजन से राम मंदिर निर्माण में अपनी अहम भूमिका का निर्माण करेगा। अयोध्या में होने वाले भूमि पूजन में भारतवर्ष की समस्त नदियों एवं नाद के जल से भूमिपुजन में उपयोग किया जाएगा। इसी कड़ी में म पण्डलेश्वर से नर्मदा का जल लिया गया। नगर के राम घाट केवट समाज के सौजन्य से माँ नर्मदा का जल कलश में लिया गया। इस अवसर पर घाट पर उपस्थित केवट समाज के प्रतिनिधि, नितिन जोशी एवं प्रकाश मोयदे ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई, ज्ञात हो कि महेश्वर में माँ अहिल्या ने चार धाम की स्थापना की थी। उसी के चलते पेशवा घाट पर स्थित जगन्नाथ धाम एवं रामेश्वरम मंदिर के मध्य स्थित भूमि से पवित्र मिट्टी का संग्रहण किया गया। जगन्नाथ धाम के संरक्षक हृदयगिरी जी महाराज के मार्गदर्शन एवं दिव्येश अत्रे के आचार्यत्व में जगन्नाथ मंदिर में माँ नर्मदा के पवित्र जल एवं मिट्टी का विधि-विधान से पूजन सम्पन्न किया गया। माँ नर्मदा के जल एवं एवं पवित्र क्षेत्र की मिट्टी के विधि-विधान से पूजन सम्पन्न होने के बाद उपस्थित श्रद्धालुओ ने खरगोन से आये दल को जय श्रीराम के जयकारे के साथ रवाना किया। किशोर छाँटिए के नेतृत्व में खरगोन नगर महामंत्री अनिल गुप्ता, नगर गौसेवा प्रमुख गणेश वर्मा, नगर धर्मजागरण प्रमुख अरुण वर्मा ने अयोध्या के लिए प्रस्थान किया। प्रस्थान के समय किशोर छाँटिए ने बताया कि खरगोन जिले की महेश्वर विधानसभा की दोनो पवित्र नगरों का योगदान राम मंदिर निर्माण में हो इस उद्देश्य से उक्त दल संकल्पित है। मण्डलेश्वर एवं महेश्वर में सम्पन्न हुए आयोजन में महेश्वर विधानसभा में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता भूपेंद्र जैन, पुरषोत्तम पवार, भूरे सिंह पटेल, चैतन्य पटवारी, गजराज यादव, नारायण पाटीदार, सुरेश अग्रवाल ने सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए पूजन में अपनी उपस्थित दर्ज कराई।