संजय वर्मा/हिसुआ!! बिजली स्पर्शाघात से सोमवार को एक भैंस की मौत घटना स्थल पर ही हो गया। घटना की सूचना मिलते ही हसनचक से दर्जनों की संख्या में आये ग्रामीणों ने तुंगी- मंझवे के बीच एन एच 82 को जाम कर दिया। जाम की घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल, पुअनि सुभाष कुमार घटना स्थल पर पहूॅचे। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हसनचक निवासी प्रयाग यादव अपने मवेशी को चराने तुंगी बघार में आया था। धान रोपणी कार्य को लेकर किसान मोटर चलाने के लिए दूर से नंगा तार खींचा था। वर्षा के कारण तार टुटकर खेत में गिरा पड़ा। चारा चरते हुए भैंस का सम्पर्क तार से होते ही भैंस वहीं गिरकर ढेर हो गया। थानाध्यक्ष को जाम हटवाने में काफी मशक्त करना पड़ा। किसान फुचन सिंह द्वारा भैंस का मुआवजा 15000 रू0 प्रयाग यादव को देने के बाद जाम हटा और आवागमन सामान्य हुआ। एक घंटा जाम से सड़क के दोनों तरफ वाहन की कतार लग गया तथा आम लोगों को जाम से परेशानी का सामना करना पड़ा।
