संवाददाता-प्रिंस कालेबसन/गया!! दिनांक 30 जुलाई 2021 बुधवार रात गया शहर से सटा हुआ बुनियादगंज थाना क्षेत्र के मनोकामना मंदिर के निकट मारपीट व फायरिंग की घटना हुई। इस घटना में रवि कुमार घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं रवि के घायल होने की सूचना मिलने पर उसके साथियों ने क्षेत्र के भाजपा नेता के बेटे की गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। साथ ही बाजार में जमकर हवाई फायरिंग की। घटना की वजह रवि व अनमोल कुमार वर्मा के बीच पैसे की लेन देन बताई जा रही है। पुलिस संबंधित मामले में गोलीबारी करने वालों की तलाश में जुटी है। बुनियादगंज पुलिस को फिलहाल कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। वहीं बाजार के लोग अपराधियों के भय से कुछ भी बोलने से दूरी बनाए हैं। पुलिस अपने मुखबिरों को सक्रिय करने में जुटी है। हलांकि पुलिस गोलीबारी की घटना से फिलहाल इंकार कर रही है। बता दें की बीते रविवार को भी जब अपराधियों ने घर में घुस कर गोलीबारी की थी तो बुनियादगंज थानाध्यक्ष ने गोलीबारी की घटना से इंकार किया था। लेकिन अपराधी ने पकड़े जाने पर न केवल गोलीबारी की घटना को अंजाम देने की बात कबूली बल्कि हथियार भी बरामद करा दिए। अब बुधवार की घटना के बाबत बुनियादगंज पुलिस गोलीबारी की घटना से इंकार कर रही है। बुनियादगंज थाना प्रभारी श्रवण सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना हुई है। फिलहाल अपराधी की तलाश की जा रही है। दरअसल बुनियादगंज थाना क्षेत्र का माहौल बीते एक सप्ताह से गरमाया हुआ है। एक सप्ताह के भीतर अब तक दो बार इलाके में गोलीबारी की घटना हो चुकी है। पहली घटना में बदमाशों ने कपड़ा निर्माता के घर में घुस स कर गोलीबारी की। साथ ही अपराधियों ने घरवालों की पिटाई भी की थी। वहीं दूसरी घटना बुधवार सरेआम हुई। अपराधियों ने पहले एक युवक का सिर फोड़ा दिया तो घायल युवक के साथियों ने हवा में ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। इससे भरे बाजार में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस अब दूसरी घटना में शामिल अपराधियों की तलाश में जुट गई है।