संवाददाता-प्रिंस कालेवशन/गया!! दिनांक 30 जुलाई 2021गया जिले में गुरूवार को लगातार हो रहे बारिश के बावजूद वैक्सीन लेने वालों के उत्साह में कमी नही दिखी। इसी कारण है कि जिले में वैक्सीनेशन दस हजार से अधिक हुआ। जिले में 10 हजार एक सौ वैक्सीनेशन हुआ। जबकि बुधवार को मात्र 7928 लोगों का वैक्सीनेशन हो पाया था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार अधिक से अधिक सेशन साइट लगाये जा रहे है। शहरी क्षेत्र में अधिक से अधिक वैक्सीनेशन होने के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन पर जोर दिया गया है। गुरूवार को जिले में 66 स्थानों पर सेशनसाइट लगाये गय थे। जिले में अबतक कुल 9 लाख 91 हजार 866 लोगो ने वैक्सीन ली है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. सुरेन्द्र चौधरी ने बताया कि जिले में हुये कुल 10 हजार एक सौ वैक्सीनेशन में 18 प्लस 6657 लाभार्थी ने प्रथम डोज व 239 लोगों ने सेकंड डोज ली है। वही 45 वर्ष से अधिक उम्र के 1653 लोगों को पहला व 691 लोगों को सेकंड डोज दिया गया। वहीं 60 से अधिक उम्र के 546 लोगों को पहला व 310 लोगों को सेकंड डोज दिया गया। इस तरह 8 हजार 856 लोगों को प्रथम व 1244 लोगों को सेकंड डोज दिया गया। इस तरह लक्ष्य का 35 प्रतिशत वैक्सीनेशन हो पाया। अबतक पहला डोज कुल 8 लाख 11 हजार 383 लोगों ने वैक्सीन लिया है। वही दुसरा डोज 1 लाख 80 हजार 483 लोगों ने वैक्सीन लिया है। इस तरह अबतक 9 लाख 91 हजार 866 लोगो ने वैक्सीन ली है।