“बिसवां सीतापुर सत्य बहुमत पार्टी बेरोजगारों,किसानों,महिलाओ पर बढ़ रहे अत्याचार को रोकने के लिए ही बनाई गई है ।झूठे वादे करने वाली सरकार को जनता नकार दे”। यह बात सत्य बहुमत पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष पूनम चंद्रा ने बाबा मंशाराम मेला मैदान पर आयोजित पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन मे कही।
उन्होंने कहा कि “बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुच चुकी है और बेरोजगारों को सरकारी नौकरी के आवेदनों के नाम पर ठगा जा रहा है,किसानों का शोषण किया जा रहा है,महिलाओ पर अत्याचार दिन प्रतिदिन बढ़ रहे है।प्रदेश मे कानून व्यवस्था नाम की चीज नही बची है।प्रदेश मे अफसर तंत्र का राज है”। उन्होंने कार्यकर्ताओ से पार्टी को मजबूत करने और लोकसभा चुनाव मे पार्टी के उम्मीदवारों को विजयी बनाने की अपील की।बिसवां पहुचने पर प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।
सम्मेलन को प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन दीक्षित,प्रदेश सचिव नागेंद्र मिश्र,सहित जिले के पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।सम्मेलन मे आये हुए नेताओ का स्वागत पार्टी जिलाध्यक्ष आशीष कुमार त्रिपाठी ने किया।इस अवसर पर मयंक श्रीवास्तव,अजीत सिंह, मयंक वर्मा,सुरक्षित शर्मा,सुनील जायसवाल, नीरज,अनुराग पाण्डे, शिबू शेख,आमिर अली सहित काफी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-अनुराग चौधरी