सनोज कुमार/चंडीगढ़!! चंडीगढ़ आजकल स्वच्छ भारत की मुहिम मे कुछ पीछे की ओर लुढ़कता सा नजर आ रहा है। जिसका उदाहरण आजकल यहाँ के चौराहे, गलियों और सरकारी स्थानो पर गन्दगी देख इसका अन्दाजा लगाया जा सकता हैं। सिटी ब्यूटीफुल का क्या हाल बना दिया गया है एक नजर आप भी देखिये। हाल चंडीगढ़ के 20 सैक्टर में डस्टबिन तक गायब पाये गये और हमे अन्य कई और भी जगह डस्टबिन नजर नही आये, अब हाल बद से बत्तर तब दिखा जब सरकारी दफ्तरो के सामने तक कोई डस्टबिन नजर नही आये, जबकी कई स्थानों पर रेहरी फड़ी तक लगी पायी लेकिन उसके आसपास एक डस्टबिन तक नजर नही आया और आज तो रेहरी फड़ी वालो की खुल्ली अजादी है वह कहीं भी अपनी दुकान खोल अपनी दुकान चलाये और जहाँ मर्जी गन्दगी करे प्रसाशन इसपर कोई ऐक्शन लेने के मूड़ मे नही लगती। इसके बाद हमारी टीम जब रामदरबार, हल्लौमाजरा, विकाशनगर, मौलीजागरा, 4 नंबर काँलोनी, डडू माजरा, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के दौरे पर गई तो वहाँ के हाल भी बिल्कुल वही दिखे। सबसे बड़ी बात की चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के आसपास भी गन्दगी का आलम वैसा ही पाया गया जैसा अन्य जगह दिखा, कहीं पान के दाग, कहीं गन्दगी के ढ़ेर तो कही राउंड अबाउट पर पोस्टरो और विज्ञापनो की भरमार पायी गई। अब इससे अन्दाजा लगाया जा सकता है की सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ स्वच्छ भारत की मुहिम मे अपना क्या और कितना योगदान दे रहा है। सिव्रेज के हालात तक खराब दिखे, कई जगह सिव्रेज खुले दिखे तो कई जगह सिव्रेज जाम पाये गये, अब इससे अन्दाजा लगाया जा सकता है की स्वच्छता को लेकर सिटी ब्यूटीफुल कितना कार्यशील है।