संजय वर्मा/नवादा!! जिले के रोज गार्डन होटल में राष्ट्रीय तूरी संघ का बैठक आयोजित कर संगठन विस्तार करते हुए। नयी जिला कमिटी तैयार किया गया। इस जिला स्तरीय बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय तुरी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीरेंद्र तुरी शामिल हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित बैठक में संगठन विस्तार एवं समाजिक उत्थान पर चर्चा किया गया। सभा क़ो संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा तूरी समाज विकास की रोशनी से काफी दूर है। हमारे जाति के लोग उपेक्षित है औऱ समाज के मुख्य धारा से अलग है। इसका मुख्य कारण है कि हम संगठित नहीं है औऱ हम शिक्षा के प्रति ध्यान नहीं दे रहे हैं। हमारा समाज रोजमर्रा की जिंदगी जीने क़ो विवश है। इसका मुख्य कारण है कि हम अपनेआप क़ो समझ नहीं पा रहे हैं। हम शारीरिक परिश्रम कर अपना अपना औऱ अपने परिवार का जीवन यापन तो कर रहे हैं लेकिन समाज में अपनी पहचान नहीं बना रहे हैं। इसीलिए हमारे समाज के लोगों क़ो हीन भावना से देखा जा रहा है। उन्होंने कहा तूरी जाति के सभी भाईयों एवं महिलाओं क़ो सर्वप्रथम एकजुटता दिखाना होगा औऱ समाज में व्याप्त अंधविश्वास, कुरीतियां जैसे बालविवाह, दहेज प्रथा औऱ नशा क़ो दूर करना होगा। बच्चों क़ो शिक्षा के प्रति जागरूक करना होगा तभी हमारा समाज आगे बढ़ सकता है। कार्यक्रम के दौरान जिले में तूरी समाज का 11 सदस्ययी टीम का गठन सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें जिला कमिटी में जिला अध्यक्ष सुनील कुमार तुरी, उपाध्यक्ष मांदेव तुरी, सचिव संजय तुरी को बनाया गया। इस बैठक में राज तुरी, मनीष तुरी, राकेश तुरी, सुबोध तुरी, बेयास तुरी, संतोष तुरी समेत अन्य लोगों ने अपना विचार दिया। इस बैठक में तूरी समाज के सैकड़ों लोग शामिल शामिल हुए।