शिवम शर्मा/शाहजहांपुर!! रानी लक्ष्मी बाई महिला विंग की ओर से रानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिवस को शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर निर्धन कन्या की शादी के लिए दहेज भी दिया गया।संस्थापक डा.नमिता सिंह, अध्यक्ष वीना सिंह, महासचिव विम्मी सैनी व कोषाध्यक्ष अर्चना अग्रवाल ने वीरांगना लक्ष्मीबाई के चित्र के सामने दीप जलाया। उसके बाद पूरी टीम को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। डा. नमिता सिंह ने बताया कि रानी लक्ष्मीबाई शौर्य व साहस की प्रतीक है। अध्यक्ष वीना सिंह ने बताया कि सभी रानी लक्ष्मीबाई को अपना प्रेरणास्रोत मानते हैं और उनको अपने जीवन में आत्मसात करना चाहते हैं। सभी लोग हमेशा सत्य और साहस के मार्ग पर चलें। उसके बाद एक परिवार को कन्या विवाह के लिए दहेज का सामान प्रदान किया। पदाधिकारियों ने बताया कि एक मुस्लिम परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नही है। बीमार पिता के सामने बेटी के विवाह की चिंता थी। सभी सदस्यों के द्वारा उस परिवार को हिम्मत प्रदान की गई। बेटी के विवाह के लिए अलमारी, ड्रेसिंग टेबिल, दूल्हा-दुल्हन के कपड़े, बर्तन, सिंगार का सामान अन्य आवश्यक वस्तुएं प्रदान की गई। इस बीच वर्तिका सैनी ने रानी लक्ष्मीबाई बन कर सभी का मन मोह लिया।