शिवम शर्मा/शाहजहांपुर!! शुक्रवार से श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ, इससे पूर्व बाबा विश्वनाथ मंदिर से एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईंं, जो सिर पर कलश रखकर चल रही थींं। यह यात्रा विभिन्न मंदिरों से होती हुई कथा स्थल खिरनी बाग रामलीला मैदान पहुंची। यहां विधि विधान से पूजन अर्चन के बाद व्यास अतुल कृष्ण महाराज ने श्रीराम कथा का गुणगान शुरू किया। राम कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष अमित पाठक ने बताया कि 11 अक्टूबर से प्रभु श्रीराम की कथा की अमृतवर्षा खिरनी बाग़ रामलीला मैदान में 2-5 बजे तक ( प्रतिदिन) प्रारम्भ होगी।