संवाददाता-शिवम् शर्मा!! दीपावली के दिन सुबह-सुबह रुपये के लेनदेन में मथाना गांव में सैदपुर पहाड़ी उर्फ धीरपुर गांव के रामलखन की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भतीजे ने आठ लोगों के लिखलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को दबोच जेल भेज दिया था। बुधवार को पुलिस ने दो और आरोपियों को दबोच जेल भेज दिया। बता दें कि रामलखन अपने भाई विनय के साथ गांव में गेरू लेने गया था। रामलखन का भाई विनय मारपीट में जख्मी हो गया था। रामलखन की मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के भतीजे आशीष की ओर से आठ लोगों पर हत्या व जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने अभियुक्त धर्मवीर को घटना के दूसरे दिन गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य अभियुक्त बृजेश को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बुधवार को थाना प्रभारी वीरेंद्र प्रसाद सिंह ने टीम के साथ मीरानपुर कटरा में दबिश दी। अभियुक्त अर्जुन व जागेश को दबोच लिया। थाना प्रभारी का कहना है कि बाकी चार आरोपी भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।