शिवम शर्मा!! शाहजहांपुर जिले के सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव कुतुवापुर निवासी चरन सिंह की पत्नी बीस वर्षीय सोनी देवी ने बुधवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जाता है कि चरन सिंह और सोनी के बीच विवाद हुआ था। नाराज होकर सोनी ने बुधवार सुबह करीब पांच बजे कमरे में धन्नी के सहारे साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी।
सोनी ने एक साल पहले ही चरन सिंह के साथ कोर्ट मैरिज की थी। कोई संतान नहीं थी। सोनी का मायका पुवायां थाना क्षेत्र के गांव मिश्रीयापुर में बताया जाता है। सोनी की मौत की खबर उसके मायके वालों को दे दी गई है। चरन सिंह की कुछ आदतें ठीक नहीं थीं, जिसकों लेकर सोनी नाराज रहती थी। आदतों में सुधार करने के लिए सोनी जब कहती थी, तब चरन सिंह से उसका विवाद हो जाता था। थाना अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा, हलका इंचार्ज सर्वेश शर्मा ने शव को उतरवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।