वाहिद अली/शाहजहाँपुर!! इंटीग्रल विश्वविद्यालय लखनऊ में 11 नवंबर को 11वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर शाहजहाँपुर की प्रोफेसर काॅलोनी, महमंद जलाल नगर निवासी फरहीन वहाब को मुख्य अतिथि स्पीकर विधान सभा, उत्तर प्रदेश शासन हृदय नारायण दीक्षित ने फरहीन वहाब को एम.टेक. (इलेक्ट्रानिक एंड कम्युनिकेशन) में सर्वाधिक 91 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया।फरहीन जी.एफ. काॅलेज के अर्थशास्त्र के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं रिटायर्ड प्रोफेसर अब्दुल वहाब की पुत्री हैं। फरहीन की आरंभिक शिक्षा जनपद के सेंट पाॅल इंटर काॅलेज में शिक्षा अलीगढ़ विश्वविद्यालय अलीगढ़ में हुई। उनके परिवार में बड़े भाई और बहन भी सिविल और इलेक्ट्रानिक इंजीनियर हैं। फरहीन ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों को देते हुए कहा कि गुरुजनों के मार्गदर्शन से ही उन्हें यह सफलता प्राप्त हो सकी। फरहीन शिक्षा के क्षेत्र में जाकर देश की सेवा करना चाहती हैं। इससे पूर्व वह बी.टेक. (इलेक्ट्रानिक एंड कम्युनिकेशन) में गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुकी हैं। उनकी इस सफलता पर प्रोफेसर काॅलोनी के निवासि यों ने हर्ष व्यक्त किया है।