के-के डुप्लेक्स और रोटरी क्लब मिडटाउन द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 16 दिसम्बर 2018, दिन रविवार को जानसठ रोड पर के के डुप्लेक्स में आयोजित किया गया| इसके मुख्य अतिथि C.M.O. पीo एसo मिश्रा रहे| मुख्य अतिथि ने रक्तदान की महत्ता पर प्रकाश डाला और सभी तबको से अपील की कि रक्तदान अवश्य देना चाहिए| रोटेरियन सुनील अग्रवाल ने बताया रक्तदान महादान है| इससे बड़ा कोई दान नहीं होता| यह बड़े पुण्य का काम है| क्लब अध्यक्ष भुवनेश गुप्ता ने बताया कि क्लब ऐसे शिविर पहले भी लगाता रहा है और आगे भी लगाता रहेगा| शिविर में 100 लोगो ने रक्तदान किया जिसमें महिलाओं और 18 वर्ष के बच्चों ने भी भाग लिया| रक्तदान शिविर में प्रोजेक्ट चेयरमैन रोo अरविंद गर्ग और रोo कुमरेश जैन भी उपस्थित रहे| शिविर को सफल बनाने में श्री भारत अग्रवाल (डायरेक्टर के के डुप्लेक्स), रोo उमेश गोयल, रोo आकाश बंसल, रोo विनय सिंघल, रोo पंकज जैन, रोo विपुल भटनागर, रोo आरo सीo मिश्रा, रोo देवेन्द्र अरोरा, रोo सुशोभ बिंदल, रोo मनीष भाटिया, रोo निखिल मित्तल, रोo मयंक गोयल, रोo कुलदीप भारद्वाज, रोo सचिन मित्तल, रोo प्रगति कुमार (कोषाध्यक्ष) का सहयोग रहा| अंत में क्लब सचिव रोटेरियन राकेश राठी ने आने वाले सभी महानुभाव का धन्यवाद किया| सभी का शिविर को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया|
-अनुराग चौधरी