सुरेन्द्र सिंह/मुजफ्फरनगर!! 6 सितंबर, दिन शुक्रवार को एसएसपी अभिषेक यादव (मुजफ्फरनगर) द्वारा थाना पुरकाजी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने की बैरक, शस्त्रागार, मैस, शौचालय आदि का निरीक्षण कर साफ-सफाई हेतु निर्देश दिये एवं थाने पर नियुक्त कर्मचारीगण से वार्ता कर उनकी समस्या/शिकायत के बारे में जानकारी कर उनके तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशानिर्देश दिये तथा स्वयं थाने के अभिलेखों का किया निरीक्षण।