नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ द्वारा संस्था के आर. के. सिंह मार्ग, अंबावाड़ी, अँधेरी (पूर्व) स्थित कार्यालय में संस्था अध्यक्ष टी. एन. दुबे द्वारा दिव्यांग जनों का स्नेह सम्मलेन आयोजित किया गया। दीपावली के मिलन समारोह के प्रमुख अतिथि जाबांज पुलिस ऑफिसर एन्काउंटर स्पेशालिस्ट प्रदीप शर्मा और सम्माननीय अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध समाजसेवी सद्गुरु फाउंडेशन ट्रस्ट के चेयरमैन व संस्था के प्रमुख संरक्षक गणेश अग्रवाल रहे।
अतिथि के हाथो विकलांग बंधुओं को भेटस्वरुप मिष्ठान और वस्त्र प्रदान किये गये। इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए एन्काउंटर स्पेशालिस्ट प्रदीप शर्मा ने कहा की वास्तव में सेवा का सार्थक व सच्चा स्वरुप यही है। ‘सद्गुरु फाउंडेशन ट्रस्ट’ के चेयरमैन गणेश अग्रवाल ने इस मानव सेवा को माधव सेवा की संज्ञा प्रदान करते हुए सक्षम और संपन्न लोगोंको ऐसे कार्यों में जुड़ने के लिए आवाहन किया।
इस सुअवसर पर संस्था उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, श्याम सुन्दर शर्मा, प्रशांत चारी, शीतला सरोज, एडवोकेट अशोक मिश्रा, महेश वर्मा (वर्मा टेलर), अशोक सिंह मास्टर, तुषार पारीख, विकास तिवारी, पंकज मिश्रा, बनारस घराने के सुप्रसिद्ध तबला वादक पंडित प्रकाश मिश्र, शेखर कांगुड़े, संदीप चौबे, डॉ. पन्नालाल विश्वकर्मा, शैलेन्द्र त्रिपाठी, गुरुजस यादव, दुर्गाप्रसाद यादव, रजाक बिलखिया, शंकर मिश्रा आदि उपस्थित थे।
-श्याम मालवीया