दिलीप गुप्ता/मिर्जापुर!! मिर्जापुर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों के द्वारा लखनऊ मे चेयरमैन एवं ऊर्जा मंत्री से कई बार वार्ता हुई, परन्तु शासन के अधिकारियों एवं ऊर्जा मंत्री तरीके द्वारा अब तक सिर्फ आश्वासन ही दिया गया। कर्मचारियों के जी पी एफ और सी पी एफ की धनराशि अब तक कार्पोरेशन को वापस नहीं किया गया l घोटाले के समय तत्कालीन आई एस चेयरमैन को अब तक गिरफतार नहीं किया गया। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश के बावजूद भ्रष्टाचार मे लिप्त अधिकारियों के खिलाफ अब तक सी बी आई जांच शुरू नहीं हो पाया और कर्मचारियों के भविष्य निधि धनराशि के सुरक्षा की जिम्मेदारी अब तक सरकार के द्वारा नहीं लिया गया। इसलिए आज दिनाँक 18/11/19 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत कर्मचारी संयुक्त समिति के केंद्रीय पदाधिकारी के निर्देश पर शांतिपूर्ण ढंग से कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। इस कार्य बहिष्कार एवं धरना प्रदर्शन कार्यक्रम मे अभियंता संवर्ग, तकनीशियन संवर्ग, लिपिकीय वर्ग, सहित शिफ्ट ड्यूटी को छोड़कर सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हैं। जिसमें प्रमुख रूप से ईo मनोज कुमार यादव, ईo विजेन्दर सिंह, ईo सुमित कुमार यादव, ईo विपिन कुमार पटेल, ईo अभय सिंह, कार्यालय सहायक द्वितीय उदय सिंह, एवं हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहें।