गुड्डू खां/मिर्जापुर!! राजीव गांधी विकास परियोजना के तहत महिला सशक्तिकरण के तहत अभियान चलाया गया जिसमें ग्राम उज्जवल महिला ग्राम संगठन के क्रम में कार्यक्रम किया गया ग्राम कठनई में महिलाओं को एकत्रित कर के उनके द्वारा चर्चा किया गया। तथा महिलाओं के द्वारा सपथ लिया गया कि अपने हक़ अधिकार व गरीबी मिटाने के लिए परिवार विकास योजना बनायी गयी। जिसमें मौजूद लोगों में मुख्य रूप से राजीव गांधी महिला विकास परियोजना की एमo आईo एसo सारिका दुबे के द्वारा गाव की लगभग सभी महिलाओं को सपथ दिलायी गई और परियोजना के बारे में जानकारी दिया गया।जिसमें गाँव की सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया।