प्रेम नारायण सूर्यवंशी/ग्यारसपुर!! 2 दिन पहले कोतवाली थाना क्षेत्र के अरिहंत विहार कॉलोनी के पीछे सुनसान इलाके में एक व्यक्ति का शव पुलिस को मिला था। पुलिस को शव की सूचना मृतक के चचेरे भाई समरत सिंह गुर्जर द्वारा दी गई। मृतक की पहचान अशोक गुर्जर निवासी राजपूत कालोनी के रूप में की गई। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए मोबाइल ट्रेस किए इसके आधार पर पुलिस ने हत्या की सूचना देने वाले समरत सिंह निवासी त्योंदा को ही हत्या का दोषी पाया। गुरुवार को कोतवाली थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सीएसपी भारत भूषण शर्मा, टी आई जयपाल इनवाती ने बताया कि मृतक अशोक के चचेरे भाई और अशोक की पत्नी सुनीता के बीच पिछले एक डेढ साल से अवैध संबंध थे। इसके बारे में अशोक को जानकारी मिल गई थी। जिसके चलते पति पत्नी में विवाद और मारपीट होती थी अशोक को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी सुनीता और समरत सिंह ने योजना बनाई, योजना के तहत समरत के अन्य भाई हरि सिंह के साथ रात के समय अशोक को बुलाकर जमकर शराव पिलाई गई और बाद में गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने समरत और उसके भाई हरि सिंह के खिलाफ हत्या की धारा और पत्नी सुनीता के खिलाफ हत्या की साजिश रचने की धारा के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया हरि सिंह फिलहाल फरार बताया जा रहा है।