अरुण श्रीवास्तव, नरसिंहपुर/ मध्यप्रदेश!! जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्टर दीपक सक्सेना की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिये कि दस्तक अभियान के दौरान जिले में जो बच्चे चिन्हित किये गये हैं, उन्हें आवश्यक उपचार देना सुनिश्चित किया जावे। खून की कमी वाले बच्चों के लिए आवश्यकतानुसार ब्लड ट्रांसफ्यूजन किया जावे। इसके लिए प्रत्येक दिन की सही प्लानिंग करें। बच्चों को बुलाकर उनका उपचार सुनिश्चित किया जावे।
बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन 8 अगस्त को सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं स्कूलों में किया जायेगा। इस दिन एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमि नाशक एलबेंडाजोल गोली नि:शुल्क खिलाई जायेगी। एक से 5 साल तक के बच्चों को यह गोली आंगनबाड़ी केन्द्रों में और 6 से 19 साल तक के बच्चों को यह गोली स्कूलों में खिलाई जायेगी। शाला अप्रवेशी एवं शाला त्यागी बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्रों में गोली खिलाई जायेगी। एलबेंडाजोल बच्चों के लिए सुरक्षित गोली है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं शिक्षक हरेक बच्चे को अपने सामने गोली खिलायेंगे। जिले में 3 लाख 72 हजार 148 बच्चों को कृमि नाशक गोली एलबेंडाजोल खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उल्लेखनीय है कि कृमि संक्रमण से बच्चों के स्वास्थ्य पर खून की कमी, कुपोषण, भूख नहीं लगने, बैचेनी, पेट में दर्द, उल्टी और दस्त व वजन में कमी आने जैसे अनेक दुष्प्रभाव होते हैं। कृमि का नाश हो जाने से बच्चों की खून की कमी में सुधार हो