अमीर आजाद/मधेपुरा!! दिनांक 21-11-2019 को कामेश्वर मध्य विद्यालय के खेल मैदान पर एक दिवसीय हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन मधेपुरा हैंडबॉल एसोसिएशन के तमाम पदाधिकारियों के द्वारा किया गया।जिसमें धैलाढ़ प्रखंड के विभिन्न विद्यालय के बालक एवं बालिका टीमों ने भाग लिया। जिसमें लीग मैच में दुर्गा उच्च विद्यालय धैलाढ़ बनाम कामेश्वर मध्य विद्यालय परमानपुर के बीच खेला गया।जिसमें कामेश्वर मध्य विद्यालय परमानपुर ने 15-06 से जीत दर्ज की और बालिका टीम में पालेश्वर उच्च विद्यालय बरदाहा बनाम उत्क्रमित उच्च विद्यालय चिकनोटवा के बीच खेला गया, जिसमें 2-1 से जीत दर्ज की। लीग मैंच को देखते हुए महामुकाबला फाइनल मैच कामेश्वर मध्य विद्यालय और दुर्गा उच्च विद्यालय धैलाढ़ के बीच खेला गया। जिसमें कामेश्वर मध्य विद्यालय परमानपुर के खिलाड़ियों ने 18-09 से पराजित कर विजेता कप पर अपना कब्जा जमाया। साथ ही साथ बालिका वर्ग का फाइनल मैच में उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिकनोटवा और दुर्गा उच्च विद्यालय धैलाढ़ के बीच खेला गया। जिसमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिकनोटवा बालिका को 04-02 से दुर्गा उच्च विद्यालय धैलाढ़ को पराजित किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में लोकतांत्रिक जनता दल प्रखंड युवा अध्यक्ष राज नंदन यादव जी, भूपेंद्र यादव राजद प्रखंड अध्यक्ष ,पालेस्वर झा उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र बोस जी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिकनोटवा के सहायक शिक्षक उपेंद्र भास्कर, सविता कुमारी भतरंघा परमानपुर के रोजगार सेवक समुंदर रामजी, मधेपुरा हैंडबॉल के तमाम पदाधिकारी गण सचिव दीपक प्रकाश रंजन, संयुक्त सचिव विकास कुमार अकेला, कोषाध्यक्ष सुमन कुमार सुमन, कामेश्वर विद्यालय के सहायक शिक्षक प्रभाष कुमार और संजय कुमार, प्रशिक्षक रूपक प्रकाश रंजन और बद्री कुमार भी उपस्थित थे।