चन्दन कुमार/बिस्फी!! मधुबनी जिला के बिस्फी प्रखंड मुख्यालय परिसर में जदयू कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता नव निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत यादव ने की। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सर्व प्रथम श्रीकांत यादव को प्रखंड अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने प्रखंड में पार्टी को मजबूत करने के लिए बैठक में विचार -विमर्श किया। वहीं जल-जीवन-हरियाली के अलावा प्रखंड में चलाये जा रहे विभिन्न प्रकार के विकास योजनाओं की समीक्षा भी की गई। संबोधन में प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत यादव ने कहा कि हमारे नेता मुख्यमंत्री एक विकास पुरूष है। जिसने बिहार के विकास की नई कहानी लिखी है। अगर हम उनके नाम पर बोट मांगने निकलेंगे तो हमें भी गौरव का अनुभव होगा। क्योंकि सत्ता में रहने के बाद भी उनकी बेदाग छबि है। जदयू के बरिष्ठ नेता जहीर परसौनवी ने कार्यकर्ताओं से अभी से ही विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। कहा की मुख्यमंत्री गरीब, दलित, अतिपिछडे, अल्पसंख्यक के अलावे सभी वर्ग के लोगों के जनकल्याण के लिए काम किया है। बैठक में सर्वसम्मति से युद्ध स्तर पर प्रखंड में पौधारोपण कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया। सीमा मंडल, राजेन्द्र कुशवाहा, सिकंदर आजम, मो इफ्तिखार जिलानी, ख्वाजा फरिउद्दीन, जगदीश दास, आदम वारसी, सलित कुमार यादव, सोना देवी, आरती देवी, मो सुल्तान, विनोद यादव, मो इरशाद आदि ने बैठक में अपने विचार व्यक्त किया गया।