रविकरन सिंह/मथुरा!! बल्देव विधानसभा के गांव अवैरनी के मौजा गढी रामबल के शहीद नेम सिंह 8 नवंबर 2018 को वीरगति प्राप्त हो गए थे. शुक्रवार को बल्देव विधायक पूरन प्रकाश व ग्राम प्रधान होशियार सिंह ने शहीद नेम सिंह की मूर्ति का अनावरण किया. तथा मूर्ति पर माल्यार्पण. तथा विधायक ने शहीद की पत्नी से बात कर उनकी बाकी समस्याओं को जल्दी समाधान करने का आश्वासन दिया. विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि जीना है तो राष्ट्रहित व समाज के लिए जियो. हमें गर्व की शहीद नेम सिंह ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्योछावर किया. ग्राम प्रधान होशियार सिंह ने बताया कि शहीद नेम सिंह जैसे लोग सदियों में जन्म लेते हैं शहीद ने अपने प्राणों को न्योछावर कर हमारे गांव का ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है. किसान नेता लेखराज सिंह पहलवान ने बताया कि शहीद नेम सिंह जैसे महानायको से युवाओं को देश के लिए कुछ कर गुजरने की सीख लेनी चाहिए शहीद नेमसिंह भी एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते थे. हमें शहीद नेम सिंह पर गर्व है. शहीद नेम सिंह की पत्नी ने बताया कि शासन प्रशासन ने हम से जो वादे किए थे उन्हें वह जल्द से जल्द पूरा करें. इस अवसर पर शहीद की पत्नी सीमा देवी, माता रामबती देवी, पिता महावीर सिंह बड़े भाई चंद्रवीर सिंह मेंबर दिल्ली क्राइम प्रेस, धर्मवीर सिंह, विधायक पूरन प्रकाश, ग्राम प्रधान होशियार सिंह, भाकियू जिला उपाध्यक्ष लेखराज सिंह पहलवान, सिकंदर सिंह, अजीत छोकर, भोला पहलवान, सिकंदर सिंह, एसएचओ बलदेव, चंद्रपाल सिंह, सोनू पहलवान, महावीर सिंह, मास्टर लखन सिंह, मास्टर थान सिंह, अनेको ग्रामीण उपस्थित रहे. दिल्ली क्राइम प्रेस जोनल एडवाइजर रविकरन सिंह, शहीद नेम सिंह की बड़ी बहन गुड्डी देवी एरिया एडवाइजर दिल्ली क्राइम प्रेस, लेखराज सिंह।