हैरान कर देने वाली घटना भठिंडा में परसराम नगर गली नः-10 में एक गरीब परिवार (जो की किराये के मकान मे रहते थे) की बहु (पायल )ने अपने आप को फांसी लगाई।जिसकी शादी 25फरवरी2019 को हुई थी और यह शादी भी लडका-लडकी ने अपनी मर्ज़ी से की थी। इस शादी से किसी को कोई भी परेशानी नही थी।लडकी के सास ससुर भी उसे बहुत प्यार करते थे। घर में किसी भी प्रकार का कोई कलेश नही था।कल 3 तारिख को शाम 4बजे उसने अपनी सास के साथ बैठ कर चाय पी। फिर उसने अपनी सास को मारकिट भेज दिया। खुद ने कमरे में जाकर अपने आप को फांसी दी। सबसे हैरानी की बात यह है कि उसने अपने आप सबसे पहले पंँखे का क्नेकशन काट दिया फिर पँखे को उतार कर यह काम किया। उस वक्त घर में कोई नही था।जब कि उसका पती (लख्खू) भी काम पर था जो की धोबी बजार में एक कपडे की दुकान पर सेलजमैन है।उसको इस घटना के बारे में उसके जीजे ने बताया था। सभी ने घर आकर यह सब कुछ देखा तो उसी वक्त वँहा पुलिस भी आ गंई।मौके पर पुलिस ने जाँच की तो लडकी की माँ(पूजा)ने ब्यान दिये कि इसमे लडकी के ससुराल वालों का कोई दोश नही है।उसने यह सब अपनी मरजी से किया है। इससे पुलिस ने लडके वालो के खिलाफ कोई ऐक्शन नही लिया ।लडकी की लाश को पोस्ट माडरम के लिये भेज दिया। पुलिस ने लडकी की माँ के ब्यान पर 174की कारवाई की।
रिपोटर:- मनिंदर सिँह मनी
भठिंडा, पंजाब