श्याम नन्दन सिंह/पटना!! मनेर में पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में छिन्तर निवासी धनंजय राय एवं हुलासी टोला निवासी ललन महतो के पुत्र बिनोद महतो की डूबने से मौत हो गयी थी। पीड़ित परिवार से मिलने पाटलिपुत्र के सांसद पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव मनेर पहुचे। पीड़ित परिवारों से मिलकर संवेदना प्रकट की एवं हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। साथ में मण्डल अध्यक्ष प्रेम प्रकाश यादव, दिग्विजय सिंह, मनोज कुमार, बुंदेली राय, नागमणि सिंह एवं विश्वनाथ कुमार उपस्थित थे।