संजय वर्मा/नालन्दा!! आगामी 25 नबंबर से बिहार पर्यटन द्वारा आयोजित होने वाले राजगीर महोत्सव के अवसर पर 8 सीटों वाली नई रोपवे का शुभारम्भ हो सकता है। जिसकी तैयारी युद्द स्तर पर की जा रही है। जिससे राजगीर के पर्यटन में एक नया आयाम जुड़ जाएगा। हालांकि मुख्यमंत्री का दावा था कि विश्वशांति स्तूप के 50वीं वर्षगांठ के मौके पर इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा जो नहीं हो सका। अब उम्मीद जताई जा रही है कि राजगीर महोत्सव में आने वाले पर्यटक इस नए रोपवे का आनंद उठा सकेंगे। नालंदा के डीएम योगेंद्र सिंह ने बताया कि नए रोपवे का ट्रायल किया जा चूका है । अब केवल सविल वर्क बाकी है, जिससे आशा व्यक्त की जा रही है कि जल्द ही इसका निर्माण कार्य पूरा हो जायेगा। दरअसल पुराने रोपवे के ऊपर छोटे बच्चे को बैठने की अनुमति नहीं है। मगर इस रोपवे में एक साथ छोटे -बड़े 8 लोग सफर कर सकेंगे। इसी के माध्यम से लोग विश्व शांति स्तूप तक रत्नागिरी पर्वत का सफर करते हैं। हालांकि पुराने रोपवे को देश का पहला रोपवे होने का गौरव प्राप्त है। यही कारण है कि इस पुराने रोपवे को धरोहर के रूप में रखा जाएगा। ताकि आने वाली पीढ़ी इस पुराने रोपवे को देख सके। इस पुराने रोपवे का निर्माण आज से 50 वर्ष पूर्व विश्वशांति स्तूप के निर्माण के समय जापान के सहयोग से किया गया था। हम आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे बिहार मे 8 विभिन्न क्षेत्रों में रोपवे के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है। राजगीर सहित अब बिहार के अन्य स्थानों के महत्ता के मद्देनजर रोपवे लगाये गये।