चन्दन कुमार/मधुबनी!! पतौना थाना अंतगर्त बीएमपी जवान ने अपने से ही गोलीमार कर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान का नाम रंजीत कुमार यादव पिता सूबेदार यादव घर रतनबीघा थाना कुर्था जिला अरवल जिला का रहने वाला था। वह 2013 बैच का सिपाही था। मधुबनी में उसकी प्रथम पोस्टिंग हुई थी। उसे सिवौल में महाबीरी झंडा और जुलुस ए मोहम्मदी में ड्यूटी के लिए जिले से भेजा गया था। उसने साथी सिपाही आमोद कुमार झा की राइफल से सर में गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। घटना सुबह पौने दस बजे की बताई जा रही है। मृतक सिपाही के साथ चार राइफल पार्टी और चार लाठी पार्टी भी सिवौल के विद्यालय के कमरे में ठहरे थे।