चन्दन कुमार/बिहार!! बिस्फी प्रखण्ड मुख्यालय परिसर में माकपा कार्यकर्ताओ ने विभिन्न मांगो को लेकर जम कर धरना प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता जिला सचिव मंडल सदस्य मनोज यादव ने किया। प्रखण्ड मुख्यालय में ये एक ऐतिहासिक धरना प्रदर्शन हुई जिसमें पांच हजारो से ज्यादा लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर कार्यकर्त्ताओ द्वारा विभिन्न समस्याओं के लिए अलग-अलग टेबल लगा कर बाधित समस्याओं को लिखित में ली गई। इस मौके पर जिला मंडल सदस्य मनोज यादव ने कहा कि इस धरना का मुख्य उद्देश्य बाढ़ राहत अभी तक न मिलना, गिरे घरों का निर्माण न होना, किसानों का फसल क्षति अभी तक न मिलना, जमीन का दाखिल ख़ारिज, भूमिहीन परिवार को वास की जमीन, बकाया पेंशन, राशन कार्ड घोटाला अन्य कई को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया हैं। जिसमें सरकार सिर्फ मंदिर-महज़्ज़िद कर लोगों को गुमराह कर रही हैं। भूमि हिन परिवार को रॉड पर हैं। बेरोजगार भूखे मर रहें हैं। किसान आत्महत्या कर रहें हैं लेकिन सरकार बिंदुओं पर खामोश हैं। बाढ़ राहत गौण हैं, लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधियो को कोई मतलब ही नहीं हैं। एवं बीते दिन नूरचक पंचायत के डीलर आवेदनकर्ता के आधार पर मीडिया कर्मी द्वारा काफी उजगार करने वाले मामलों पर प्रसाशन से जाँच की मांग करने की बात कहा गया। वहीं बिहार राज्य सचिव ने कहा कि अब गरीब गुरवो और बेसाहाय जानतो को अब जगने की जरूरत हैं और इस आने वाले समय में जनप्रतिनिधियो को मुहतोड़ जवाब देने की जरूर हैं। वहीं युवा के बिंदु यादव ने कहा कि अब युवा को आगे बढ़ कर आने की आवश्यकता हैं, इस राज्य और देश में युवा को एकता होने शक्त जरूरी हैं। इस मौके पर बिहार राज्य सचिव मंडल के रामपरी देवी, भोगेन्द्र यादव, पुर्णी देवी, हरि प्रसाद साह, भूषण प्रसाद, रामकरण यादव, रहमती खातून अन्य सभी ने भाग लिया।