संजय वर्मा/नवादा!! नरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी पाली ग्राम में बिजली के करंट लगने से 1 दुधारू गाय की घटनास्थल पर मौत हो गई। जिसके लिए ग्रामीणों ने हिसुआ गया पथ तिलैया पुल के नजदीक जाम कर धरना प्रदर्शन किया। करीब 1 घंटे बाद मौके पर पुलिस पहुंची । प्रशासन द्वारा आश्वासन के बाद जाम हटाया गया। गाय के मरने से उनके पशु पालक का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। क्योंकि वह एक गरीब किसान है और वह गाय उनके जीविका का साधन थी। मीना देवी करती है कि पशुपालन और गाय से ही उनके घर का खरहा चल रहा था। मीना देवी का कहना है कि उनके पति की मानसिक हालत ठीक नहीं है। गाय के सहारे हमारा भरण-पोषण चल रहा था