चन्दन कुमार/बिहार!! भेजा थाना क्षेत्र के रामपुरा गावँ के करहारा बधार में पेड़ से लटका एक 20 वर्षीय लड़की का शव पुलिस ने बरामद किया है। लड़की के शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के सूचना पर थानाध्यक्ष अंजेश कुमार ने पीठारी के पेड़ से दुपट्टा से लटका हुआ लड़की का शव नीचे उतारा। और जांच में जुट गए। घटना के बाबत जानकारी देते हुए मृतिका के पिता ने बताया कि मृतिका गुड़िया कुमारी उर्फ बुचिया 20 वर्ष शनिवार शाम को ही घर से बधार की तरफ घास काटने के लिए जाने की बात कह कर निकली थी जब देर शाम तक वह घर नहीं लौटी तो। परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दिया। पूरी रात खोजबीन करने पर भी उनकी पुत्री का कोई पता नहीं चल पाया। थक हार कर वह घर वापस लौट गए। तब तक पुलिस को इस बात की जानकारी नहीं दी गई थी। रविवार सुबह 11 बजे कुछ ग्रामीण जब रामपुरा पुल से पश्चिम बधार की तरफ गए तो वहीं पुल से लगभग 300 मीटर की दूरी पर पीठारी के पेड़ से गुड़िया का शव उसके ही दुपट्टा से लटका हुआ देखा। इसकी जानकारी मृतका के परिजनों को दी गई। और पुलिस को भी इस घटना की जनकारी दी गई। मृतिका के सलवार की जेब से एक मोबाइल एवं एक पैर का पाजेब भी पुलिस ने बरामद किया है।। शव को अंत्यपरीक्षण के लिए मधुबनी भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग में की गई आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि पुलिस अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सही जानकारी प्राप्त होगी।