जगरनाथ दाश/कटिहार!! प्रखंड मुख्यालय तेलता में आम आदमी पार्टी के जिला सचिव मोजीबुर रहमान के नेतृत्व में एक विशाल प्रदर्शन किया गया, इसमे आम आदमी पार्टी के एम आर हक भी मुख्य भूमिका में थे। धरना प्रदर्शन मे हजारों की तादाद में आम आदमी के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे। इस अवसर पर स्थानीय नेता ने अरविंद केजरीवाल के विकास कार्यों का गुणगान किया और दिल्ली जैसा बिहार बनाने का वादा किया। इसके साथ ही बलरामपुर प्रखंड की सड़क की बदहाली और अन्य सभी कमियों को गिनाया और 11 सूत्री मांगो के लेकर जमकर नारेबाजी और धरना प्रदर्शन किया।
11 सूत्री मांगे-
- बलरामपुर प्रखंड के सभी 13 पंचायत में सभी लाभार्थी को बाढ़ राहत राशि मिले।
- बलरामपुर तेलता सड़क को जल्द से जल्द बनाया जाए, जो अधूरा बना हुआ है।
- डटियन ब्रीज़ का निर्माण जो 3 साल से पड़ा हुआ है।
- राशन कार्ड मे अनियमितता, कि सुधार
- बलरामपुर प्रखंड में बिजली व्यवस्था की सुधार
- फ़सल की क्षति पूर्ति
- वृद्धा पेंशन,
- विधवा पेंशन राशि को बढ़ाना और जल्द से जल्द दिया जाए
- इस तरह की कुल 11 मांगे थी जो बलरामपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार प्रिंस को ग्यापन सौंपा।