ऋषि त्यागी/बिजनौर!! बिजनौर में फिर से भीड़ हिंसा का एक मामला सामने आया है। यहां दो युवकों को महिला के साथ छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। छेड़छाड़ के आरोप में पकड़े गए दोनों युवकों को ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के शक में पेड़ से बांधकर पीटा। फिर इसके बाद पुलिस को सौंप दिए।
गंज पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की महिला मंगलवार को दोपहर बाद अपने खेत पर चारा काट रही थी। पीछे से पहुंचे तीन युवकों ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोश कर दिया। वहीं पास से गुजर रहे महिला के गांव के कुछ ग्रामीणों ने युवकों को महिला के पास खड़े देखा तो उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर युवक वहां से हो गए। काफी देर बाद होश में आने के बाद महिला ने घटना की परिजनों को जानकारी दी।